डीजे पर डांस रोकने पर आरोपी ने छात्र की गोली मारकर की थी हत्या

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अब्दुल वाजिद

बरेली। बहेड़ी में बीते तीन रोज़ पहले एक शादी समारोह में मामूली सी बात पर बीकॉम के छात्र की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । बता दें कि 22 अप्रैल की देर रात को बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा में एक शादी के कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस कर रहे हरेंद्र उर्फ़ पाली ने 19 वर्षीय भारत को गोली मारकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था ।वहीं पुलिस ने  आरोपी हरेंद्र को आज सुबह मुखबिर की सूचना पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के गरीबपुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया साथ ही आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध 315 बोर तमंचा व कारतूस भी बरामद किया । पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी हरेंद्र ने हत्या की वजह म्रतक भारत द्वारा उसको डांस करने से मना करने व डीजे बन्द करने को कहने के बाद तैश में आकर हत्या करना बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है !

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज