ट्रेक्टर पलटने पर बड़े भाई की मौत, छोटे भाई सहित दो घायल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ़ ।थाना छर्रा क्षेत्र के ग्राम खुलावली के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दो भाइयो सहित चार लोग घायल हो गए। जिनमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। दादों थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौली खुर्द निवासी दो भाई मुन्नालाल व चरन सिंह एवम श्यामवीर व दुर्वेश कुमार क्षेत्र के नगला पारसी के निकट स्थित एक भट्ठा पर मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर चारों लोग छर्रा क्षेत्र के खुलावली रोड पर किसी गांव में ईंट डाल कर लौट रहे थे। ट्रैक्टर को दुर्वेश कुमार चला रहा था। तभी रास्ते में अचानक किसी तरह ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। जिससे पेड़ टूट कर ट्रैक्टर पर बैठे लोगों के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से ट्रैक्टर भी पलट गया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर आस पास खेतों में काम कर लोग और राहगीर दौड़ कर मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर छर्रा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक दुर्वेश मौके से उठ कर चला गया। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार हेतु छर्रा सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने 55 वर्षीय मुन्नालाल को मृत घोषित कर दिया और उसके भाई चरण सिंह को गंभीर अवस्था मे उपचार हेतु अलीगढ़ रेफर कर दिया है।मृतक मुन्नालाल अपने छोटे भाई चरण सिंह के साथ पिछले कई सालों से ईंट भट्ठा पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। मृतक के दो शादीशुदा बेटे भी मेहनत मजदूरी करते हैं। घटना से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज