जिला जेल से लाइव  : रक्षाबंधन पर बहनों ने जेल पहुंचकर  भाइयों को बाँधी राखी , कई बहनों के भाइयों को देख फूट पड़े आंसू  

SHARE:

बरेली | देश में भाई बहन का त्योहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है | बहनें लम्बी दूरी तय करके  एक शहर से दूसरे शहर अपने भाइयों को   राखी बांधने पहुंच रही है |  बरेली जेल प्रशासन ने भी राखी के त्योहार के मद्देनजर व्यापक प्रबंध किये है | बहनें यहां भी सुबह ही अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची है और अपने भाइयों से मिलकर ना केवल राखी बल्कि उनके हाल चाल भी जाने है | हालाँकि जेल प्रशासन ने कोविड गाइड पालन के लिए हल्की सख्ती जरूर बरती है |

जिला जेल से लाइव  : रक्षाबंधन पर बहनों ने जेल पहुंचकर  भाइयों को बाँधी राखी , कई बहनों के भाइयों को देख फूट पड़े आंसू  

रक्षा बंधन पर बंदियों  को उनकी बहने राखी बांधने आती  थी  लेकिन आमतौर पर  बंदी उन्हें आशीर्वाद के सिवाये कुछ नही दे पाते थे । लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ । जेल में बन्द बंदियों  ने अपनी बहनों को उपहार के रूप में अपने हाथों से बनाये  मास्क दिए है ताकि वह सुरक्षित रहे     । मास्क पाकर बहनें भी खुश दिखाई दी , कुछ बहनें अपने भाइयों के झलक पाते ही भावुक हो गई और उनकी आँखों में आंसू झलक आये | एसपी जेल विजय विक्रम सिंह ने बताया कि ये निर्णय कैदियों को भावनात्मक और  मानसिक तौर पर मजबूत करेगा और उन्हें आत्मनिर्भरता का एहसास करायेगा की उनकी मेहनत का मोल है और वह जेल से छूटने के बाद भी अपनी मेहनत से परिवार का पालन कर सकते है । जेल प्रशासन के इस  निर्णय की प्रशासनिक  हलकों में भी सरहाना हो रही है| 

देखिये न्यूज गैलरी में जेल से संबंधित फोटो

जिला जेल से लाइव  : रक्षाबंधन पर बहनों ने जेल पहुंचकर  भाइयों को बाँधी राखी , कई बहनों के भाइयों को देख फूट पड़े आंसू  
जिला जेल से लाइव  : रक्षाबंधन पर बहनों ने जेल पहुंचकर  भाइयों को बाँधी राखी , कई बहनों के भाइयों को देख फूट पड़े आंसू  
जिला जेल से लाइव  : रक्षाबंधन पर बहनों ने जेल पहुंचकर  भाइयों को बाँधी राखी , कई बहनों के भाइयों को देख फूट पड़े आंसू  
जिला जेल से लाइव  : रक्षाबंधन पर बहनों ने जेल पहुंचकर  भाइयों को बाँधी राखी , कई बहनों के भाइयों को देख फूट पड़े आंसू  
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!