गुड न्यूज : बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जुड़वाँ बच्चियों की गुंजी किलकारी , जानिए यह मामला 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता 


बदायूं | राजकीय मेडिकल कालेज में सोमवार को दो जुड़वा बच्चियों की किलकारी गूंजी। कोरोना संक्रमित एक मां ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। दोनों बच्चियों की देखभाल के लिए महिला जिला अस्पताल के आइसीयू वार्ड में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक  इस्लामनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी  गर्भवती शालिनी गत दिनों कोरोना संक्रमित हो गई। महिला का इलाज राजकीय मेडिकल कालेज में चल रहा था।   सोमवार दोपहर शालिनी को प्रसव पीड़ा हुई तो स्टाफ नर्स उनकी देखभाल में जुट गई। शालिनी ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। दोनों ही बच्चियां बिल्कुल स्वस्थ हुईं। मेडिकल कालेज में बच्चियों की किलकारी गूंजी तो शालिनी की देखभाल करने वाली डा.आराधना और स्टार्फ नर्स रेखा सिंह पटेल और नीतू पटेल खुश हुई। डा. आराधना का कहना है कि दोनों बच्चियां स्वस्थ हैं। हालांकि शारीरिक रूप से मामूली कमजोर है। इसके लिए उन्हें महिला जिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में रेफर किया है। फिलहाल कोरोना संक्रमित मां शालिनी भी स्वस्थ है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment