कोरोना संक्रमण से औरैया भाजपा सदर विधायक रमेश दिवाकर की मौत 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कोरोना संक्रमण  से औरैया भाजपा सदर विधायक रमेश दिवाकर की मौत 
औरैया सदर से विधायक रमेश दिवाकर -फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है | सूबे का शायद ही कोई जिला हो जहां कोरोना से कोई मौत नहीं हो | इसी क्रम में मेरठ में औरैया जिले से भाजपा  सदर विधायक रमेश दिवाकर की  बीते गुरुवार की रात मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई| विधायक रमेश दिवाकर कोरोना संक्रमित थे | रमेश दिवाकर को कुछ ही दिन पहले मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था | बताया जाता है कि विधायक रमेश दिवाकर के फेफड़ों तक संक्रमण पहुंचने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके चलते  देररात विधायक की मौत हो गई। रमेश दिवाकर की मौत की सूचना लगते ही भाजपा के नेताओं में हड़कंप मच गया साथ ही आज सुबह परिजनों को  दिवाकर के निधन की आधिकारिक सूचना मेडिकल प्रशासन ने दी। जानकारी के मुताबिक रमेश दिवाकर का  अंतिम संस्कार कोविड की गाइड लाइन के अनुसार होगा फिलहाल यह पता  नहीं चल सका है उनका अंतिम संस्कार कहां किया जायेगा | मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र चौहान ने बताया कि रमेश दिवाकर को भर्ती करते समय उनका सचरेशन 83 था | उनकी हालत नाजुक थी | उन्हें इंजेक्शन के साथ आवश्यक दवाइयाँ भी दी गई | लेकिन देररात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज