एएमयू मेडीकल कालेज की ओपीडी आज से बन्द

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज शर्मा
अलीगढ़ 14 अप्रेल। देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालेज और डा0 जियाउद्दीन अहमद डेंटल कालेज में संचालित ओपीडी सेवाएं कल (आज) से बन्द करने का निर्णय लिया गया है। वहीं एएमयू प्रशासन मौलाना आजाद लाइबे्ररी को भी कल से बन्द करने का निर्णय लिया है।जे0एन0 मैडीकल कालेज के प्रिंसिपल
प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दकी ने बताया कि 15 अप्रेल से प्रातः आठ बजे से ओपीडी सेवाएं बन्द हो जायेगी। मैडीकल कालेज के डाक्टरों द्वारा ई-ओपीडी सेवाएं समस्त कार्य दिवस में प्रातः नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक रोगियों के लिये उपलब्ध रहेंगी। वहीं डेंटल कालेज में ओपीडी सेवा बन्द होने के कारण दन्त चिकित्सा से सम्बन्धित इमरजेंसी सेवाएं जे0एन0 मैडीकल कालेज के ट्रामा सेंटर में उपलब्ध होगी। यह निर्णय कोविड संक्रमण के मामलों को कम करने तथा डाक्टरों व संसाधनों को प्रभावी रूप से इस्तेमाल करने के लिये लिया गया है। इस दौरान सभी डाक्टरों व स्टाफ को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना ।एएमयू के जनसम्पर्क अधिकारी उमर पीरजादा के अनुसार इंतजामिया ने मौलाना आजाद लाइबे्ररी को भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये 15 अप्रैल से बन्द करने का निर्णय लिया है। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज