इटावा : 2022 में जनता करेगी भाजपा का सपाया: अखिलेश यादव

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

सौरभ द्विवेदी

इटावा : रक्षाबंधन का त्योहार मनाने को सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे , इस मौके पर सपा प्रमुख मीडिया से हुए रूबरू सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अभी जो बैठक दिल्ली में हुई थी वह लोकसभा चुनाव की थी लेकिन देश में एक बड़ा चुनाव उत्तर प्रदेश में होने वाला है। बीजेपी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है और अपने नय साथियों को मनाने में लगी हुई है और उनसे सौदा भी कर रही है।

शिवपाल सिंह के साथ गठबंधन पर कहा कि समाजवादी पार्टी ने छोटे दलों के लिए रास्ता खोला है जो दल भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहते हैं उन सभी दलों का साथ समाजवादी पार्टी लेगी। वर्तमान भाजपा सरकार में पुलिस के अधिकारियों को सबसे ज्यादा अपमानित होना पड़ा है। जनता के बीच में लोकप्रिय नेता को मिलेगा सेवा का मौका, 2022 में जनता करेगी भारतीय जनता पार्टी का सफाया।

आज अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी बहुत घबराई हुई है और अपने नाराज साथियों को मनाने में लगी हुई है उनसे सौदा भी कर रही है इसी के साथ शिवपाल सिंह के साथ गठबंधन पर कहा कि हमने सभी छोटे दलों के लिए रास्ता खोल दिया है जो दल बीजेपी को हराना चाहते हैं समाजवादी पार्टी उनके साथ मिलकर काम करेगी।

वर्तमान सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में पुलिस को सबसे ज्यादा प्रमाणित किया जा रहा है और कस्टोडियन और जुडिशल डेथ सबसे ज्यादा इसी सरकार में हुई है आज सुबह-सुबह यह भी सुनने में मिला है कि जेल परिसर में फायरिंग हो गई है अब लोग जेल में भी सुरक्षित नहीं है तो आप लोगों का इस वर्तमान सरकार में क्या होगा। आने वाली 2022 की विधानसभा चुनाव पर टिकट बांटने को लेकर कहा कि जो कार्यकर्ता जनता के बीच में लोकप्रिय होगा उसको जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा क्योंकि जनता 2022 में भारतीय जनता पार्टी का सफाया करने का मन बना चुकी है।

इसी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव सुबह ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच गई वहां पर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुनते हुए 2022 के चुनाव के लिए भी उन को निर्देशित किया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 8 वर्ष की बच्ची मैनपुरी से अखिलेश यादव को राखी बांधने आई थी इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथ बढ़ाकर कुछ बिटिया से राखी बस भाई और उसको उपहार स्वरूप ₹2000 भी प्रदान किए।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment