अनियंत्रित कार ओवरब्रिज से सर्विसलेन पर गिरी , पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | फतेहगंज पूर्वी में वहगुल नदी पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते रह गया | दरसल शुक्रवार दोपहर फतेहगंज पूर्वी के गांव हरेला निवासी मनोज अपनी ओमनी गाड़ी लेकर हरेला घर जा रहा था।  मनोज ने  नगर के एक टेक्नीशियन की दुकान पर गाड़ी में मरम्मत कार्य पूरा कराया गया था। पुलिस ने बताया की गाड़ी में काम कराने के दौरान ही चालक ने  कई पैग दारू पी ली थी । प्रत्यक्षदशियों ने बताया  जब गाड़ी लेकर चालक निकला तो गाड़ी से ओवर कंट्रोल हो रही थी। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया हाई स्पीड में चला रही गाड़ी ओमनी को चालक मनोज ओमनी गाड़ी लेकर ओवरब्रिज से कलाबाजी खाती हुई सर्विस लेन पर गिरी। ओवरब्रिज से गाड़ी 30 फीट ऊंचाई से गिरने पर तेज धमाका हुआ । गाड़ी सड़क पर देख लोग दौड़ में पड़े दौड़ पड़े। गाड़ी ड्राइव कर रहा चालक भी में नीचे फंस गया। थाने के पास ही हुआ हादसे से पुलिस भी आनन-फानन में दौड़ते हुए पहुंच गई। गाड़ी में फंसे चालक को मुश्किल से निकाला और उपचार दिलाया गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में की है। चालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment