स्टेशनरी की दुकान पर लगी आग, पीड़ित ने पुलिस की शिकायत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के मोहल्ला माली में होली चौराहे पर मौजूद एक स्टेशनरी की दुकान में आग लगने से हजारो रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सुबह को उठकर देखने पर पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यबाही की मांग की है।दुकान में विजली नही लगी है।
कस्बा के मोहल्ला माली के होली चौराहे पर मोहल्ले के ही अब्दुल करीम की दूकान है।वह शुक्रवार शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे।शनिवार सुबह को दुकान से धुआं निकलने की किसी ने उन्हें सूचना दी।जिस पर उन्होंने दुकान पर आने के बाद शटर खोलकर देखा तो दुकान का सभी सामान जलकर राख हो गया था। बताया कि दुकान में बच्चों के खिलौने,कापी किताब,नमकीन विसकुट समेत करीब 70 हजार से अधिक सामान जलकर खत्म हो गया।बताया कि दुकान में विजली का कनेक्शन नही है। इसलिए किसी सिरफिरे ने विंडो से आग लगाई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज