सीएम योगी ने  बागपत का दौरा कर  जनता को बताये सरकार द्वारा किये कार्य

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश में अधिकत्तर राजनैतिक पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी मोड़ में आई गई है | इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरूवार को  बागपत का दौरा पर पहुंचे |  सीएम योगी  4 घण्टे तकबागपत में रहे ।बागपत पहुँचकर सीएम ने जिला अस्पताल,सिसाना गांव के प्रथमिक विद्यालय का दौरा किया , जिसके बाद कलक्ट्रेट पहुँचकर सीएम योगी ने बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह सहित संगठन नेताओ के साथ बैठक की। इस दौरान सांसद सत्यपाल ने कहा कि  बागपत में  दिल्ली से ज्यादा विकास  हुआ।उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 6 -7 सालों में बागपत ने विकास के मामले में दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है | 

सीएम ने  अपने संबोधन में कहा कि   कि बागपत का नाम था लेकिन काम नही हुआ था,पिछले 7 वर्षों में केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास कार्य  कराये।बागपत के महाभारत कालीन इतिहास का सीएम ने किया जिक्र करते हुए  कहा कि 4 से 7 वर्षों की विकासके  कामो के कारण  इंद्रप्रस्थ बागपत के सामने फेल हो गया है |  सीएम में बागपत के लोगो की तारीफ की और कहा कि यहां के नौजवान सरकारी नौकरियों में अच्छा स्थान बना रहा है।पुलिस भर्ती में बागपत के हर गांव का नौजवान भर्ती हुआ।उन्होंने सरकार द्वारा बागपत में कराये गये विकास कार्य दोहराएं।उन्होंने कहा कि केंद् विद्यालय निर्माण,छपरोली यमुना नदी पुल का निर्माण,चीनी मिल का विस्तारीकरण,रेलवे लाइन विधुतीकरण कराया , साथ ही श्यामा  प्रसाद मुखर्जी योजना के अंतर्गत करोड़ो रूपये का काम हुआ।सीएम ने कहा कि मेरठ हाइवे का निर्माण, दिल्ली से बागपत तक नई रेलवे लाइन का दोहरीकरण सरकार की उपलब्धि है।सीएम ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नही हुई,मास्क लगाये सोशल डिस्टेंस का पालन करे और वेक्सीन लगवाए।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment