दैनिक राशिफल ,शनिवार-24- जुलाई -सन2021 ईसवी.
स्नान दान की पूर्णिमा
पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी, यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज प्रभाव में वृद्धि का दिन है. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से घर में और सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- भाग्य की प्रबलता से कुछ कार्य बनेंगे. छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से मित्रों के सहयोग और कठिन परिश्रम से धन प्राप्ति.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – छोटी यात्रा हो सकती है यात्रा से कुछ धन प्राप्ति संभव है, हल्का तनाव भी मिलेगा. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से बुद्धि विवेक से सामाजिक गतिविधियों के द्वारा धन लाभ संभव है.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- बीते कल की तुलना में आज स्वास्थ्य में सुधार आएगा. जीवनसाथी के स्वभाव का प्रभाव आज आपके मन मस्तिष्क पर रहेगा. शरीर में हल्का दर्द बना रह सकता है. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से नसों नाड़ियों में कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, सर्दी और वायु दोषों से शरीर में विभिन्न जगह दर्द हो सकता है. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से जमा धन पूंजी में कमी आएगी खर्च बढ़ेगा.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- मित्रों का सहयोग मिलेगा, प्रयास करने पर कुछ लाभ की प्राप्ति संभव है. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से लाभ में वृद्धि.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- सरकारी कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा है व्यापार में वृद्धि होगी परंतु हल्का तनाव भी मिलेगा. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से भाग्य की प्रबलता से बाहरी क्षेत्रों द्वारा व्यापार को बढ़ा सकेंगे. व्यापार में धन भी लगाना पड़ेगा. जरा सी चूक होते ही सरकारी परेशानियां भी बढ़ेंगी.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन परिश्रम और पराक्रम के द्वारा भाग्य उन्नति का है. परिश्रम करें भाग्य साथ देगा. व्यापार सामान्य. छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से लाभ में थोड़ी सी वृद्धि.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- धन लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है परंतु प्राप्त धन शीघ्र ही खर्च हो जाएगा. बाहरी क्षेत्रों से कुछ लाभ अर्जित हो सकता है. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम नहीं. सरकारी बाधाओं में कमी. व्यापार के लिए दौड़ भाग बढ़ जाएगी.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- दिन लगभग सामान्य रहेगा शरीर में हल्का दर्द बना रहेगा. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से भाग्य में थोड़ा सा सुधार.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा खर्चे की अधिकता रहेगी स्वास्थ बहुत बढ़िया नहीं रहेगा. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से रोग में वृद्धि. संतान के स्वास्थ्य पर धन खर्च.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज लाभ की दृष्टि से समय अच्छा है संतान के हित चिंतन में समय लगेगा शिक्षा और ज्ञान अर्जन में भी वृद्धि होगी मित्रों का सहयोग मिलेगा. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से प्रणय संबंधों में वृद्धि.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




