
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है | जहां बेटों ने कोरोना संक्रमित पिता को जेसीबी मशीन की मदद से पहले गड्डा खुदवाया फिर गड्डे में दफना दिया | इस घटना का वीडियो संतकबीर नगर के साथ पूरे यूपी में तेजी से वायरल हो रहा है | जिसने भी इस वायरल वीडियो को देखा उसने बेटों के काम पर लानत डाली | बताया जाता है जब बेटे अपने पिता को गड्डे में दफनाने के लिए लगे हुए थे | इसी दौरान आसपड़ोस में मौजूद किसी शख्स ने वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया |
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को बेटों ने अस्पताल में कराया था भर्ती
जानकारी के मुताबिक यह मामला संतकबीरनगर के परसा शुक्ल गांव का है, जहां कोरोना संक्रमण के ख़ौफ के चलते तीन बेटों ने अपने पिता को कंधा तक नही दिया, और जेसीबी की मदद से गड्डा खोदकर शव को दफना दिया । बताया जाता है कि बुजुर्ग राम ललित के तीनों बेटों ने अपने पिता को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था , जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को कोरोना मरीज बताकर मरीज़ को कही और ले जाने को कहा था | इसके बाद तीनों बेटे बुजुर्ग पिता को लेकर घर वापस ले आये राम ललित को सांस लेने में दिक्कत बढ़ती गई और उनकी मौत हो गई |
कोरोना के भय से बेटे कर बैठे गलती
राम ललित की मौत के बाद तीनो बेटों ने पिता के शव को कोरोना के भय के चलते नहीं छुआ , और अपने पिता के शव को जेसीबी मंगवा कर चारपाई के साथ एक गड्ढे में दफ़न कर दिया। फिलहाल यह घटना क्षेत्र में जोरो से चर्चा पकड़ रही है | हालांकि बलरामपुर में भी एक ऐसा मामला सामने आया था जहां भतीजे ने कोरोना संक्रमित चाचा के शव को राप्ती नदी में दो लोगो की मदद से फेंक दिया था |
खबर से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये




