शीशगढ़ :संदिग्ध बुखार से भट्टा व्यवसाई की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ : कस्वा के मोहल्ला शरीफ नगर निवासी भट्टा व्यवसाई निसार अहमद पुत्र अमीर अहमद उम्र लगभग 35 वर्ष की आज संदिग्ध बुखार से मौत हो गई ।मृतक के परिजनों ने बताया कि निसार अहमद को पिछले दस दिनों से बुखार आ रहा था ।जिसका कस्वे में ही इलाज चल रहा था ।तीन दिन पूर्व सांस लेने में दिक्कत होने पर घर मे ही डॉक्टर ने आक्सीजन लगाई थी ।सोमवार को तवियत बिगड़ने पर परिवार के लोग मारुति बैन में आक्सीजन लगाकर बरेली ले गए ।बरेली में घंटो मारुति वैन लेकर घूमते रहे परिजन परन्तु किसी भी अस्पताल बाले ने व्यवसाई को कोविड मरीज बताकर भर्ती नहीं किया ।घण्टे भर के बाद एक अस्पताल के डॉक्टर ने व्यवसाई को देखकर मृत घोषित कर दिया ।परिवार के लोग मृतक को गमगीन हालत में घर ले आये ।मृतक के 2 बच्चे हैं ।
चार दिन में लगातार 6 मौतें : कस्वा शीशगढ़ व पास के गाँवों में पिछले 4 दिन में लगातार 6 मौतें हो चुकी हैं ।जिससे ग्रामीणों में इस संदिग्ध बुखार से दहशत पैदा हो गई है ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज