
शाहजहाँपुर कि पुलिस ने घर में चल रहे जो पर छापा मारते हुए 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 64 हजार रुपये,मोबाइल,34 ताश की गड्डियां और कई गाड़ियां बरामद की है। बताया जा रहा है कि जुए सट्टे का सरगना महेंद्र राठौर के घर बड़े पैमाने पर जुआ खिलवाने का काम हो रहा था। महेंद्र राठौर पर 8 केस दर्ज है वह आईपीएल के सट्टे जुएं में जेल जा चुका है। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जानकारी के मुताबिक चौक कोतवाली के हुडांल खेल में पुलिस को मुखबिर से पता चला कि महेंद्र राठौर के घर जुआ खिलाने का काम चल रहा है । इस सूचना पर पुलिस ने छापा मारते हुए सरगना महेंद्र राठौर समेत 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर में चल रहे जुआ से 64000 हजार रूपए के साथ 34 ताश की गड्डियां , और कई बाईके बरामद हुई है। बताया यह जा रहा है कि सरगना महेंद्र राठौर बड़े पैमाने पर जुए सट्टे का कारोबार कर रहा था। इस मामले में वह 8 बार जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में महेंद्र राठौर के ऊपर पुलिस गैंगस्टर की कार्यवाही कर रही है।




