शाहजहांपुर : युवती ने युवक पर लगाया अश्लील वीडियो बनाकर धर्मपरिवर्तन का आरोप , पुलिस ने मामला किया दर्ज 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा  
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लव जेहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां  युवती ने युवक पर  जबरन शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन करने के साथ  बंधक बनाकर बलात्कार की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है । आरोप यह भी है  विरोध करने पर  हत्या करने की कोशिश की गई  किसी तरह वह  दबंगो के चंगुल से छूटी|  युवती ने घर पहुँच कर परिजनों को आपबीती बताई। फिल्हाल पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज मामले की जाँच शुरू कर दी है।   दरअसल मामला कोतवाली थाना क्षेत्र  का है। यहाँ की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी कि उससे कफील नाम के एक व्यक्ति ने अश्लील वीडियो बनाकर धमकाते हुए जबरन शादी कर ली थी।इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम भी बदल दिया था|  बाद में उसे दिल्ली ले जाकर  रखा गया जहां उसको तरह-तरह की प्रताड़ना दी गई। युवती ने वताया कि  कफील ने अपने साथी दुर्गेश सक्सेना ,फरीद अहमद मां जायदा बेगम भाभी फिजा के साथ मिलकर उसे पिछले कई महीनों से प्रताड़ित कर रहे थे।लगातार नशीली दवाइयां खिलाकर उसे बेहोशी की हालत में रखा गया । किसी तरह से उनके चंगुल से निकली तो उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस से न्याय के लिए गुहार लगाई । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ लव जिहाद धर्म परिवर्तन बलात्कार,जैसे संगीन धाराओं के साथ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। फिल्हाल पीड़िता ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले में न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment