वसीम रिजवी की याचिका खारिज,कोर्ट ने वसीम पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दिल्ली ।वसीम रिज़वी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई थी जिस पर पूरे भारत के मुसलमानों की नजर थी सुबह 10 बजे से रज़ा एकेडमी के अध्यक्ष मौलाना सईद नूरी और रिट पिटीशन के परोकार की हैसियत से मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी कोर्ट में पहुँच गये| 11 बजे से मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई और 11:30 बजे 3 जजों की बैंच ने वसीम रिजवी को फटकार लगाते हुए याचिका को खारिज कर दिया और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कोर्ट के इस फैसले पर खुशी का इज़हार किया और कहा कि इस्लाम दुश्मन ताकतों को अब करार झटका लगा, ये मुसलमानों की जबरदस्त जीत है|सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहने वाले दीगर लोगों में पासबाने फाउंडेशन के मौलाना आज़म हशमती, मौलाना सय्यद सक़ाफ़ी, रज़ा अकादमी की तराफ़ से सलीम शहज़ाद रज़वी, सय्यद जमील, सय्यद अज़ीम शाह और अहमद रज़ा नूरी मियाँ मौजूद रहे|

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज