
बरेली | फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी | जिसके चलते बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत हो गई | बताया जाता है कि बुजुर्ग के परिवार ने मृतक को इलाज के लिए सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक ले गए लेकिन बुजुर्ग को इलाज नहीं मिल सका | बाद में परिवार ने बुजुर्ग को फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुजुर्ग की मौत हो गई | पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है | जानकारी के मुताबिक फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव लौंगपुर के सोमपाल (55 ) की पड़ोस में रहने वाले नत्थू लाल से रंजिश चल रही थी | इसी के चलते दो दिन पहले नत्थू लाल के परिवार ने बुजुर्ग को पीटकर अधमरा कर दिया | बीते दिन बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत हो गई | पुलिस ने पीड़ित परिवार किस शिकायत पर मुकदमा दर्जकर अपनी कार्रवाही शुरू कर दी है |
पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

एसएसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले ईरिक्शा चालक सोमपाल और नत्थू लाल में झगड़ा हुआ था और इस झगडे में दोनों पक्षों में चोट आई थी | दोनों में विवाद की वजह यह थी नत्थू लाल के बेटे ने सोमपाल की पुत्रबधू को अपने पास रख लिया था | होली के पास भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था ,बाद में दोनों में समझौता हो गया था | कल इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था इस सम्बन्ध में सोमपाल ने फरीदपुर में एक एनसीआर दर्ज कराई थी | जहां जिला अस्पताल में इलाज ए दौरान सोमपाल की मौत हो गई | इस सम्बन्ध में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ नत्थू लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है |




