

नई दिल्ली | दिल्ली मेट्रो में अचानक एक बंदर घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | यह वायरल वीडियो द्वारका से आनंद बिहार मेट्रो रुट का बताया जा रहा है | इसी दौरान ने किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी वही किसी शख्स ने वीडियो टैग करते हुए डीएमआरसी से मामले की शिकायत की | जानकारी के मुताबिक द्वारका से आनंद बिहार पर रुट पर एक बन्दर ने किसी तरह से मेट्रो के अंदर इंट्री कर ली | बन्दर को मेट्रो को देखते हुए लोग में हड़कंप मच गया | चलती हुई मेट्रो में किसी को समझ में नहीं आया बन्दर से कैसे निजात मिले | बन्दर इस दौरान मेट्रो में घूमता रहा | वह कभी यात्रियों के साथ सीट पर बैठा तो कभी मेट्रो की खिड़की से बाहर के नज़ारे को निहारते हुए दिखाई दिया | सबसे खास बात रही बन्दर ने किसी भी यात्री को किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचाया | इसी बीच कुछ लोगो ने मेट्रो में बन्दर घुसने की शिकायत डीएमआरसी को वीडियो टैग करती हुई कही | मेट्रो ने भी यात्रियों को उनकी परेशानी समझते हुए शिकायत का जवाब दिया और यात्रियों से बन्दर की वास्तविक स्थिति , और वह किस डिब्बे में जाना | हालाँकि अब तक इस मामले में जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह वीडियो शनिवार शाम का है |
देखिये यह वीडियो




