
आदर्श दिवाकर
मीरगंज. उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में जीते ग्राम प्रधानों व सदस्यों को आज शपथ दिलाई गई. कोरोना के कारण शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरीके से ऑनलाइन रखा गया था. मीरगंज विकास खंड के 50 गांवों में भी नवनिर्वाचित प्रधानों को जूम ऐप के जरिए शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण समारोह गांव के पंचायत भवन में रखा गया था. जहां कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समारोह संपन्न हुआ.
शपथ ग्रहण समारोह कल यानी बुधवार को भी जारी रहेगा. दरअसल, कोरोना का प्रकोप पूरे प्रदेश में फैला हुआ है. यही वजह है कि नवनिर्वाचित प्रधानों को इतिहास में पहली बार ऑनलाइन शपथ दिलाई जा रही है. महामारी को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में नव निर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था.
*इन गांवों में दिलाई गई शपथ*
ग्राम विकास अधिकारी धनंजय सिंह ने आनन्दपुर मंडवा वंशीपुर, रवि प्रभाकर ने सिरोधी अंगदपुर और करमपुर, ,कैलाश बाबू नौसना,रोहित हुरहुरी गहवरा,अमित प्रकाश जुन्हाई,पियूष कान्त गौतम जटपुरा उर्फ मुगलपुर,सुदीश जौनेर,अजय कुमार चुरई दलपतपुर,प्रेमचंद शर्मा कपूरपुर,ब्रजेश कुमार गौतम मंडनपुर, प्रमोद कुमार नगरिया कल्यान, सोनिका मनकरा,रिंकी सिंधौली सहित 50 गांवों में जिला विकास अधिकारी चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने ऑनलाइन व वर्चुअल के माध्यम से दिलाई शपथ, एडीओ पंचायत नरेन्द्र कुमार गुप्ता मौजूद रहें।




