मीडिया संस्थानों पर लगे छापों के विरोध में राष्ट्रवादी दल ने दिया ज्ञापन

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। दैनिक भास्कर और भारत समाचार टीवी चैनल के दफ्तर व एडिटर एंड चीफ ब्रजेश मिश्रा , स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह, चैनल के निदेशकों के घर हुई इनकम टैक्स की छापे मारी के विरोध में शनिवार को बरेली कलक्ट्रेट में भारतीय राष्ट्रवादी दल के अध्यक्ष अमित राठौर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ महा माहिम राष्टपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा । ज्ञापन में चैनल के खिलाफ दुर्भावना से की गई कार्यवाही की निंदा की और सरकार की कार्रवाही को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। राष्टवादी दल के कार्यकर्ताओं आज बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment