

सचिन सिंह पत्रकार वार्ता में प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए
बरेली। फ्रांस में मिस्टर ग्लोव प्रतियोगिता का आयोजन इस बार कोरोना के चलते ऑनलाइन किया जा रहा है | इस प्रतियोगिता में करीब 40 देशों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है | भारत से इस बार सचिन कुमार सिंह प्रतियोगता में भागीदारी करेंगे | यह प्रतियोगिता सौंदर्य प्रतियोगिता पर आधारित होती है | इसमें प्रतिभागी को सभी विन्दुओं पर परखा जाता है | पत्रकार वार्ता कर प्रतिभागी सचिन कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय जगदीश सिंह ने जनता से वोट की अपील करते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता मिस्टर ग्लोब 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है | उसके लिए उसे जनता के वोट की जरुरत है | सचिन ने बताया कि जनता उसे इंस्टाग्राम पर मेरी प्रोफाइल सच फिट या फेसबुक पर सर्च कर ज्यादा ज्यादा वोटिंग कर भारत से मुझे जिताने में सहयोग कर सकते है | वोटिंग लाइन 20 जून तक खुली रहेगी| सचिन कुमार ने यह भी कहा कि यह प्रोग्राम वोटिंग लिंक इस्टाग्राम प्रोफ़ाइल sach_fit और फेसबुक पर मिल सकता है| वही फेसबुक पर सचिन कुमार सिंह सर्च करके लिंक भी प्राप्त कर सकते हैं और भारत को जिताने में मेरी मदद करें और ज्यादा से ज्यादा वोट करें | वोट कोई भी हर व्यक्ति हर घंटे के बाद डाल सकता है । यह विश्व का टफ कंपटीशन है |




