16 जुलाई तक होंगी शादियां फिर लगेगा 4 महीने का ब्रेक, जानिए पूरी खबर

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

ज्योतिषचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

हिंदू मान्यताओं के अनुसार फिलहाल शादियों का समय चल रहा है, लेकिन कोरोना के कारण शादियों में पहले जैसी रौनक और उत्सव आयोजित नहीं किए जा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का शादियों पर ऐसा प्रभाव पड़ा कि लोगों ने विवाह की तारीख आगे बढ़ा दी लेकिन कुछ लोग सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विवाह कर रहे हैं। विवाह में 20 या 30 लोग ही सम्मिलित हो पा रहे हैं। शादी-विवाह के लिए जून और जुलाई में कुल मिलाकर 20 विवाह मुहूर्त हैं, इस सीजन का अंतिम मुहूर्त 16 जुलाई को है। धर्म ग्रंथों के अनुसार 20 जुलाई को हरि शयनी एकादशी है। इस दिन से 4 माह के लिए वैवाहिक कार्यक्रमों पर ब्रेक लग जाएगा। ज्योतिष के अनुसार हरि शयनी एकादशी से और हरि प्रबोधिनी एकादशी तक शुभ कार्य वर्जित रहते हैं।

20 जुलाई से 15 नवंबर तक नहीं होंगे शुभ कार्य

पंचांगों के अनुसार से इस साल 20 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी होने से वैवाहिक या मांगलिक शुभ कार्य पर पाबंदी लग जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु शयन के लिए क्षीरसागर में चले जाते हैं। उनके शयन के बाद सभी प्रकार के शुभ कार्य नहीं होते हैं। फिर 15 नवंबर को कार्तिक शुक्ल देवोत्थान एकादशी को भगवान नारायण निंद्रा से जागृत होंगे तब सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएगा। इस चार मास के समय अंतराल को चातुर्मास कहा जाता है।

विवाह के शुभ मुहूर्त

जून: 15, 16, 17, 18, 19,
20, 21, 22, 23, 24, 26

जुलाई: 1, 2, 3, 6, 7, 8, 12, 15, 16

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज