
पंकज गुप्ता
बदायूं | थाना उसैहत क्षेत्र के अजरऊ गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया जहाँ मासूम बच्ची के रास्ते में टायलेट करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई | इसी दौरान किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को थाना उसहैत क्षेत्र की पुलिस चौकी नौली फतुहावाद के गाँव अजरऊ में प्रधान पति की मासूम भतीजी के रास्ते में टायलेट करने पर पूर्व में प्रधान रहे धारा सिंह व उनके दर्जन भर से अधिक परिजनों व समर्थकों ने उपद्रव करते वर्तमान प्रधान के घर के बाहर ईट पत्थर फेंकने के साथ लाठी- डन्डो से हमला बोल दिया। जिसमें प्रधान पति की विवाहित चचेरी बहन रीता पुत्री चन्द्रपाल गम्भीर रुप से घायल हो गयी। मौके पर इस्पेक्टर चेतराम वर्मा मय फोर्स पहुंचे और सभी घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया। प्रधान पति के पिता शिव सिंह की तहरीर पर महिलाओं समेत तेरह लोगों पर बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है वही घायल रीता के बाबा रक्षपाल व तीन भाई सरवेश, गजराज, धनवीर चोटिल हुए हैं। रीता की हालत गम्भीर बताई जा रही है। वताया जाता है दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान धारा सिंह भी ईट लगने से घायल हो गये और अन्य चार लोग भी चोटिल हुए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामूली विवाद में यह विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए | पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |




