
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में भाजपा नेता बृजेश सिंह की हत्या में शामिल 50 -50 हजार के इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है | इस मुठभेड़ में घायल दो पुलिसकर्मियो के साथ गोली लगने से घायल बदमाशों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश राजवीर उर्फ राजू उर्फ मलक सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह , सतनाम सिंह उर्फ छिद्दू सिंह पुत्र फुलबंत सिंह जनपद खीरी के रहने वाले है | दोनों पर पंजाब और यूपी में कई मुकदमे दर्ज है | दोनों पेशवर अपराधी है | दोनों बदमाशों ने अप्रैल माह में गोरखपुर के थाना क्षेत्र गुलरियाँ में भाजपा के एक बड़े नेता बृजेश की हत्या की थी | दोनों पर गोरखपुर पुलिस ने 50 -50 का इनाम रखा था | बीती बुद्धवार की रात फरीदपुर की पुलिस को सूचना मिली दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है | अगर समय रहते दोनों बदमाशों को पकड़ लिया जाए तो एक बड़ी घटना को टाला जा सकता है |

फरीदपुर के पढेरा गांव में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़
फरीदपुर पुलिस ने जानकारी को सही मानते हुए ग्राम बहेरा के पास से पढेरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी | पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की तो दोनों बदमाशों के एक एक पैर में गोली लग गई | इस घटना में दो सिपाही भी घायल हुए है | एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फरीदपुर के बहेरा गाँव में शातिर बदमाश राजवीर सिंह , सतनाम सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए है | दोनों शातिर बदमाश लखीमपुर के रहने वाले है |
बदमाशों ने पंजाब में बनाया था अपना नया ठिकाना
वर्तमान में दोनों पंजाब के अमृतसर में रह रहे है | यह दोनों बदमाश गोरखपुर में एक भाजपा नेता की हत्या में बांछित चल रहे है | पुलिस ने दोनों पर 50 -50 का इनाम रखा हुआ है | इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है | सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |




