बहेड़ी की खबरें संक्षेप में : 1-  बहेड़ी की सेनेटरी शॉप में आग 2- ढाबा संचालक से मारपीट के आरोप में दो को जेल 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अब्दुल वाजिद 

सेनेटरी शॉप में लगी भयंकर आग लाखों का हुआ नुकसान

 

बरेली |  बहेड़ी के नैनीताल रोड स्थित किसान पाइप स्टोर सेनेटरी शॉप में देर रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गयी | जिसके चलते स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया | पीड़ित दुकानदार ज़ाहिद रज़ा के मुताबिक  वह  बीती शाम रोज़ की तरह दुकान बंद कर के अपने घर चले गए थे  बाद में देर रात किसी ने उनको दुकान में आग लगने की सूचना दी|  इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचित किया , फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया | बता दें दुकान के ऊपरी मंजिल में नैनीताल बैंक की शाखा भी है उधर पीड़ित दुकानदार ज़ाहिद रज़ा के मुताबिक आग लगने से दुकान के रखा करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया है | 


ढाबा संचालक से मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार 

बरेली | बहेड़ी में पुलिस ने ढाबा संचालक से मारपीट करने के  दो आरोपियों को तमंचे व चाकू के साथ गिरफ्तार  कर दोनो को जेल भेज दिया है | पुलिस के मुताबिक बहेड़ी वन विभाग तिराहे पर ढाबा संचालक ठाकुर धर्मवीर से दो युवकों ने सिगरेट जलाने को माचिस मांगी थी लेकिन धर्मवीर के  माचिस नही देने पर आरोपी  आरिफ व फईम रज़ा ने धर्मवीर के साथ गली गलौच के साथ  मारपीट की | वही मौके पर पहुंचे धर्मवीर के भाई राजेश के सर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया | इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर चार ज़िंदा कारतूस व चाकू के साथ दोनो को गिरफ्तार कर लिया इस पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment