
भीम मनोहर
बरेली | भाई बहन के रिश्ते कितने खास होते है | उसका एहसास करने से सभी जवाब मिल जाते है | बरेली में बीते शुक्रवार को एक भाई ने अपनी बहन की शादी को यादगार बनाने के लिए बहन की मंडप पर बुलेट से इंट्री कराई तो सब देखकर दंग रह गए | दरसल यह आईडिया लड़की की भाभी ने अपने पति को दिया था क्यूंकि लड़की ने अपने भाई के सामने शादी से पहले यह डिमांड रख रखी थी की उसकी शादी पर उसकी इंट्री शानदार हो और लोग उसे और उसके दूल्हे राजा को सालों तक याद रखे |

भाई ने बहन के साथ शादी से पहले साझा किया था आइडिया
बरेली के सिकलापुर की रहने वाली नंदनी के भाई अजय कुमार ने अपनी बहन को बताया कि वह उसकी बुलेट से इंट्री कराएगा साथ में डीजे पर सांग चलेगा काला चस्मा | नंदनी ने यह बात स्वीकार कर ली | लेकिन पुलिस ने डीजे बजाने पर पाबन्दी लगा दी | फिर भी दोनों बहन भाइयों ने मंडप पर बुलेट से शानदार इंट्री की , दुल्हन ने अपना अलग लुक देने के काला चस्मा लगाया तो दुल्हन के भाई ने ब्लैक कुर्ता पहनकर अपने को अलग लुक देने की कोशिश की |
पहले दुल्हन के भाई का था यह प्लान
दुल्हन के भाई अजय ने यह भी बताया कि वह सात भाई है | पांच जिसमें बॉडी बिल्डर है | एक सरकारी टीचर है तो वही एक ड्राइवर है | सभी भाइयों का पहले प्लान था कि उनकी बहन उनके हाथ पर अपना पैर रखकर दूल्हे तक पहुंचे | लेकिन कोरोना के चलते यह संभव नहीं हुआ क्यूंकि उन्हें रात को ही दुल्हन की विदाई करनी थी |
जानिए कहाँ से आये थे दूल्हा राजा बारात लेकर दुल्हन नंदनी की दूल्हे राजा गिनती मेहमान लेकर आलमगिरी गंज से सिकलापुर पहुंचे | उनके घर और दुल्हन के घर की दूरी लगभग 1 किलोमीटर के आसपास है | फिलहाल दुल्हन की इंट्री से दूल्हा राजा से लेकर सभी बेहद खुश है |
इस खबर का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए




