बरेली स्टेडियम से ओलंपिक रिले को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, कार्यक्रम में बढ़ाया गया खिलाड़ियों का हौसला

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली में शुक्रवार को जिला ओलंपिक संघ ने ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामना देने के लिये हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की , कारागार मंत्री जय कुमार जैकी और नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने शुभकामना संदेश लिखकर अभियान की शुरुआत की .

जिला ओलंपिक संघ के सहयोग एवं खेल जगत फाउंडेशन के सौजन्य से टोक्यो ओलंपिक रिले का शुभारंभ किया गया जिसे राज्य मंत्री जय कुमार जैकी एवं नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता और भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया .

आज 23 जुलाई से जापान के टोक्यो में ओलंपिक का शुभारंभ हो चुका है , जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं इन्हीं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बरेली के खेल प्रेमी स्पोर्ट स्टेडियम में इकठ्टा हुए ,इसी को लेकर आज ओलंपिक रिले का शुभारंभ बरेली के डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया जिसमें राज्यमंत्री कारागार जय कुमार जैकी नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आननेश्वर पांडे जिला ओलिपिक संघ से अध्यक्ष आशीष गुप्ता , चेयरमैन विनय खंडेलवाल कोषाध्यक्ष डॉ स्वतंत्र कुमार , सचिव डॉ सीरिया एस एम , फ़सील बेग , बी एन मिश्र समेत तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने खेल प्रेमियों ने इस रैली को लेकर अपना उत्साह दिखाया.

कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने कहा खेलों में भारत का मान बढ़ाने के लिए तमाम खिलाड़ी ओलंपिक गए हैं और हमें आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि वह लोग पदक जीतकर लौटेंगे , नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने ओलंपिक रेले शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं दी एवं भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉक्टर ईश्वर पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार खेलों के विकास के लिए तत्पर है और निश्चित रूप से इस बार ओलंपिक में बड़ी संख्या में खिलाड़ी पदक जीतकर लौटेंगे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज