
बरेली | वाणिज्य कर के अधिकारियों द्वारा ज्वाइंट कमिश्नर सम्भाग वेदप्रकाश कटियार का गुरूवार को विभागीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर वाणिज्य कर अधिकारियों कर्मचारियों ने फूल माला और मोमेंटो दे कर वेद प्रकाश कटियार को सम्मानित किया | इस मौके पर वेद प्रकाश कटियार ने कहा कि तैनाती के दौरान उन्हें बरेली से बहुत मसान सम्मान मिला | कोरोना काल में सभी वाणिज्यिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे का भरपूर साथ दिया| मंच का संचालन ज्वाइंट कमिश्नर शैलेश कुमार ने किया | वाणिज्य सांख्यिकी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार गंगवार ने कहा कि कटियार सर के तैनाती के दौरान कभी की किसी भी कर्मचारी या अधिकारी का शोषण नही हुआ| कटियार सर ने सभी को साथ लेकर काम किया | कटियार सर के कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा । कार्यक्रम में शैलेश कुमार ,रोहन लाल, एस के गौतम ,वेगराज सिंह ,अनिल कुमार आदि मौजूद रहे ।




