बरेली पुलिस का मानवीय चेहरा : बुजुर्ग की मौत होने पर पड़ोसियों ने बनाई दूरी तो पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने  इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए  एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कराया  | प्रेमनगर पुलिस को मृतक की पत्नी की कॉल आई | मृतक की पत्नी  ने बताया कि बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई है | लेकिन उसके आसपड़ोसी और रिश्तेदार कोरोना का बहाना बनाकर साथ नहीं दे रहे है | मामले की जानकारी होते है बरेली पुलिस मृतक के घर पहुंची और अंतिम संस्कार की खुद तैयारी की | पुलिस ने  कंधा देकर मृतक के शव को श्मशान भूमि तक पहुंचाया |

जब पड़ोसियों ने बनाई दूरी तो पुलिस ने निभाया अपना फर्ज 

एसएसपी मीडिया सेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत एक महिला के द्वारा यूपी-112 पर काल करके सूचना दी कि उसके पति विजय कुमार मेहंदी रत्ता पुत्र स्व0 गोपीचंद निवासी बीडीए कालोनी थाना प्रेमनगर उम्र लगभग (65 )जोकि काफी समय से बीमार थे, जिनकी आज मृत्यु हो गयी है । घर पर उसके  अलावा कोई नहीं है और उसे कही से कोई मदद नहीं मिल रही है । सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रभारी निरीक्षक अवनीश यादव, उ0नि0 विजयपाल सिंह चौकी प्रभारी कोहाड़ापीर, हे0का0 सतपाल सिंह, का0 सर्वेश अत्री द्वारा मृतक के शव को अन्तिम संस्कार हेतु कंधा देते हुए शमशान घाट पहुँचाया  । जहां विधि विधान मृतक का अंतिम संस्कार किया गया ।मृतिका की पुलिस ने बरेली पुलिस के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है | 

सम्बंधित खबर यह भी देखे 
बरेली : डीआईजी रतलाम की कॉल से बरेली पुलिस आई हरकत में , जानिए क्या था मामला 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment