बरेली : न्यायाधीशों की कमेटी ने वृद्धाश्रम, स्वाधार ग्रह और नारी निकेतन का किया औचक निरीक्षण

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश श्रीमती रेणु अग्रवाल के दिशा निर्देशन में गठित समिति अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रचना अरोड़ा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह वर्मा द्वारा वृद्धाश्रम लाल फाटक, स्वधार ग्रह सुभाषनगर, नारी निकेतन महिला शरणालय प्रेमनगर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में कॉविड-19 की तीसरी लहर से बचाव के लिए न्यायाधीशों की समिति द्वारा नारी निकेतन महिला शरणालय के अधीक्षक को समय समय पर सेनेटाइजेशन कराने व कोविड नियमों के पालन करने, मानसिक मंदितों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही वृद्धाश्रम लाल फाटक के प्रबंधक को कोविड महामारी से बचाए रखने के लिए समय समय पर वृद्ध जनों के हाथ धुल्वाते रहने, बाहरी व्यक्तियों के संपर्क में ना आने और मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
प्रबंधक स्वधार ग्रह सुभाषनगर को अपने परिसर के सैनिटाइजेशन और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वधार ग्रह में रह रही महिलाओं को समय समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए निर्देशित किया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment