बरेली : डीआईजी रतलाम की कॉल से बरेली पुलिस आई हरकत में , जानिए क्या था मामला 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश में इनदिनों ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें आ रही है | जिसके चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके है | लेकिन इसीबीच  रविवार को बरेली पुलिस को  डीआईजी रतलाम की एक फ़ोन कॉल आई जिसमें डीआईजी ने अपने सास ससुर के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद मांगी | बताया  जाता है कि मध्यप्रदेश के रतलाम रेंज के डीआईजी सुशांत कुमार सक्सेना के सास ससुर बरेली के  आशापुरम में रहते है | डीआईजी के 70 वर्षीय बुजुर्ग विशेष कुमार व उनकी पत्नी सरोज सक्सेना कोरोना पॉजिटिव है | दोनों अपने घर में अकेले रहते है | दोनों को ऑक्सीज़न की आवश्यकता है | उनका एक इकलौता मयंक सक्सेना जो आस्ट्रेलिया में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है | बरेली एसएसपी के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार सीओ आंवला चमन सिंह छाबड़ा को रतलाम डीआईजी सुशांत कुमार सक्सेना की कॉल आई | कॉल पर बताया गया कि उनके सास ससुर कोरोना पॉजिटिव है | दोनों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है | यह बात सुनते ही सीओ आंवला चमन सिंह ने भमोरा थाने के दरोगा विजयपाल को भेजकर बुजुर्ग दम्पति को ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने को कहा | पुलिस ने किल्लत के बीच डीआईजी साहब के सास ससुर के लिए प्रयास करके दो सिलेंडरों की व्यवस्था की | बुजुर्ग  दम्पति ने बरेली पुलिस की मदद पाकर खुशी जताई और पुलिस के इस नेक काम के लिए शुक्रिया अदा किया  | गौरतलब है कोरोना काल में यूपी पुलिस मानवता की मिसाल पेश कर रही | हाल में बिजनौर , नोएडा , पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की थी अब बरेली पुलिस ने बुजुर्ग दम्पति की मदद करके इस क्रम को आगे बड़ा दिया है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज