बरेली :डिलीवरी को अस्पताल आई महिला की अत्यधिक रक्तस्राव से मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज।डिलीवरी को अस्पताल आई महिला की मौत हो गई। महिला का बच्चा भी पेट में मर गया। महिला पहली बार गर्भवती हुई थी। परिजन शव को घर ले गए।
गांव बलेही पहाड़पुर सोनी पत्नी भगवानदास को परिजन डिलीवरी को रविवार की सुबह एम्बूलेंस से सीएचसी लाए। परिजन महिला का स्टेचर पर लिटाकर अस्पताल के अंदर ले गए। चिकित्सक ने महिला को देखा। महिला मृत थी। शव कई घंटे अस्पताल में स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। परिजन दोपहर में शव गांव ले गए। महिला पहली बार गर्भवती हुई थी। उसका बच्चा भी पेट में मर गया।
महिला की सास ने बताया अस्पताल पहुंच कर सोनी की मौत हुई। एम्बूलेंस चालक ने बताया महिला के परिवार वालों की कॉल पर मैं गांव गया था। परिजन महिला को चारपाई पर डाल कर एम्बूलेंस तक लाए थे। रास्ते में परिजनों ने महिला के मुंह में उंगली दी, महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया बहेली पहाड़पुर की महिला सुबह अस्पताल आई थी। उसको बहुत ब्लीडिंग हो रही थी। अस्पताल में महिला मृत आई थी। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचना कर दी थी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज