
बदायूं । सरकार पेड़ लगाने के अभियान चला रही है तो वही कुछ लोग हरे पेड़ो का कटान करने से परहेज नहीं करते। ताजा मामला बदायूं का है जहां सोमवार को बड़े सरकार की दरगाह के अंदर वन विभाग की बिना परमीशन के हरे वृक्षों का कटान शुरू हो गया। इस कटान का क्षेत्र में वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी राहगीर ने हरे पेड़ो का कटान देखकर वीडियो बनाया फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।यहां पर पेड़ काटने के बाद लाखों रूपये लकड़ी बेच दी जायेगी। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी हो रही है तो वही सरकार पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रही है। लेकिन यहां पर हरे वृक्षों कटान जारी है। हरे वृक्षों के कटान से दरगाह के लोगों में रोष व्याप्त है।
Author: cradmin
Post Views: 36




