बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र का मामला : मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,जमकर चले लात घूंसे

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

देखिये यह वायरल वीडियो

आदर्श

मीरगंज ।मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में किसी बात को लेकर सरेआम मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए है।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के चुरई दलपतपुर में दो पक्ष आपस में भिड़ बैठे। पहले तो दोनों में जमकर बहस हुई। मामला बढ़ने पर लोग इकटठा हो गए और सरेआम मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे चलाए। मारपीट होती देख आसपास तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया।

मारपीट में एक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लोग महिला को लात घूसों से मार रहे है और रोड किनारे महिला नाले में गिरती नजर आ रही है।लोगों ने दोनों में बीच बचाव का भी प्रयास किया। लेकिन मामला शांत नहीं हो पाया। जिसके बाद के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर दया शंकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment