बदायूं : sp-bjp के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी के लिए खींचतान , सपा उम्मीदवार पर लगा सदस्य को अगवा करने करने का आरोप

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता

बदायूं जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है सपा भाजपा के उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में लाने के लिए हर जरूरी प्रयास कर रहे हैं इसी के चलते बदायूं की समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुनीता शाक्य पर जिला पंचायत सदस्य को अगवा करने का आरोप लगा है | निर्दलीय मेंबर के पति ने पुलिस में सपा उम्मीदवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है | जिले की रिजोला सीट से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य अरुणा कुमारी के पति अनिल कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर कहा की वह और उनकी पत्नी अरुण यादव अपने गांव से दवाई लेने उसावा गए हुए थी उसी दौरान दो सफेद रंग की गाड़ियां आकर रुकी उनमें से एक गाड़ी में समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुनीता शाक्य और उनके पति बैठे हुए थे तभी गाड़ी से उतर कर अपनें पक्ष में वोट करने के लिए अपहरण कर गाडी में डाल कर ले गए वहीं इस पूरे मामले में उसावा थाना पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य कि पति अनिल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है|

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज