बदायूं सांसद ने कोरोना मरीजों के बीच जाकर बढ़ाया हौसला , सांसद की विजिट से अस्पताल स्टाफ में मचा हड़कंप 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता, विशेष संवाददाता 

बदायूं में लगातार कोरोना से हो रही मौतों के मामलों को देखते हुए सोमवार को बदायूं सांसद संघमित्रा कमिश्नर से मिली उसके बाद वह  मेडिकल कालेज  पहुँची ।  सके बाद सांसद  संघमित्रा  ने कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना । इस दौरान सांसद  ने कोविड गाइड का पालन किया और  ppe किट पहनकर वार्ड के अंदर पहुची । करीब आधे घण्टे तक वार्ड में रहकर मरीजो को हो रही  समस्याओं का जाना और जल्दी हल करने का आश्वासन दिया ।  
बदायूं सांसद ने कोरोना मरीजों के बीच जाकर बढ़ाया हौसला , सांसद की विजिट से अस्पताल स्टाफ में मचा हड़कंप 

बदायूं सांसद डा.संघमित्रा मौर्य आज फुलफार्म में  दिखाई दी है ।  उनके परिवार मे माता पिता और भाभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके चलते सांसद अपने परिवार के साथ घर से नहीं निकली थी । केवल टेलीफोनिक वार्ता से ही समस्यों का निस्तारण ही हो पा रहा था । सांसद डा. संघमित्रा मौर्य ने बरेली मंडलायुक्त से मिलकर जनपद बदायूं में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने और बदायूं में तत्काल ऑक्सीजन सप्लाई की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा। सांसद बरेली से आने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं अचानक पहुंच गई । जिससे वहां के स्टॉफ में अफरा-तफरी मच गई । कुछ लापरवाह कोने-कोने मे दिखाई दिए। सांसद ने औचक निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को देखा एवं पीपीई किट स्वयं पहनकर कोरोना वार्डों में जाकर कोरोना मरीजों से मिल कर उन सभी का हालचाल जाना। सांसद ने डॉक्टर एवं स्टाफ को निर्देश दिए हैं की मरीजों के इलाज में बिल्कुल लापरवाही न बरती जाए ।
बदायूं सांसद ने कोरोना मरीजों के बीच जाकर बढ़ाया हौसला , सांसद की विजिट से अस्पताल स्टाफ में मचा हड़कंप 

सभी का अच्छे से इलाज किया जाए। सांसद ने कहा है कि बदायूं में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी और बदायूं मेरा परिवार है हर व्यक्ति के उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना करती हूँ।बता दें कि सांसद डा. संघमित्रा मौर्य ने बदायूॅ राजकीय मेडीकल काॅलेज मे रोजाना 200 आक्सीजन सिलेंडर देने का आदेश भी कराया है । साथ ही जरूर पडने पर सांसद निजी खर्चे पर आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएंगी। स्थानीय लोगो का कहना है कि  सांसद के इस काम से लोगो को काफी राहत मिली है। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment