बदायूं के बाद बरेली में भी सड़क हादसा , एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार /अब्दुल वाजिद

बरेली | देवरनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगो की मौत हो गई | यह हादसा देवरनिया के बरेली-नैनीताल फोरलेन पर हुआ | बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब एक ही एक ही परिवार के तीन लोग बाइक से दवा लेने भोजीपुरा के लिए जा रहे थे | पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है |

जानकारी के मुताबिक बरेली-नैनीताल फोरलेन पर देवरनिया के पास पीछे से आती बाइक एक टैक्टर-ट्राली मे धुस गयी,जिसमे सवार बाइक चालक समेत दो महिलाओं की मौत हो गयी। तीनों एक ही परिवार के हैं।।शुक्रवार को कोतवाली देवरनिया क्षेत्र के अन्तर्गत बरेली-नैनीताल फोरलेन पर किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेडा के पास बहेडी की तरफ से सीमेन्ट के बोरे व सरिया लेकर एक टैक्टर-ट्राली सेमीखेडा जा रही थी,पीछे एक बाइक जिसमे एक युवक व दो महिलाएं सवार थी,टैक्टर-ट्राली मे धुस गयी, जिसमे बाइक चला रहा युवक व दोनों महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गये। हादसे के बाद टैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची देवरनिया पुलिस ने तीनों घायलों गम्भीर अवस्था मे राममूर्ति अस्पताल भेजा गया,जहां तीनों की मौत हो गयी।
मृतकों मे शीशगढ थाना के गांव बंजरिया निवासी पीतमराम की पत्नी चन्द्रमुखी (50), पुत्र प्रताप (18), पुत्री संगीता (15) शामिल हैं। यह तीनों बाइक पर सवार होकर भोजीपुरा स्थित एक अस्पताल के लिए संगीता की दवा लेने जा रहे थे। घटना की सूचना पहुंचने पर मृतकों के परिवार मे कोहराम मच गया, वही तीन की मौत से गांव मे भी सन्नाटा है।एसपी ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है | इस घटना में मां -बेटी सहित तीन लोगो की मौत हुई है | पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ लिया है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज