15 अगस्त कार्यक्रम निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

newsvoxindia

बरेली। अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री वीके सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2021 का कार्यक्रम निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद में स्वतन्त्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कहा कि जिन अधिकारियों व सदस्यों की जो जिम्मेदारी सौपी गयी है उसका पालन किया जाये। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2021 को कार्यालयों, भवनों की प्रकाश व्यवस्था करायी जाये। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस को प्रातः से स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी नगर व गांवों में आवश्यक रुप से करायी जाये। स्पोर्ट स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रातः 8ः00 बजे से सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, सभी शिक्षण संस्थाओं, ग्राम पंचायतों स्कूलों में राष्टीय ध्वजारोहण किया जायेगा छात्र/छात्राओं के द्वारा विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमो व वृक्षारोपण तथा वाद विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन  किया जाये।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारी/वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज