
पंकज गुप्ता
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
बदायूं । थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के लखनपुर गांव में बिटाना देवी पत्नी हरीशंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुजारी को पुलिस ने जेल भेजा
बदायूं । थाना उझानी पुलिस ने तंत्र मंत्र के नाम पर लड़की का चिमटे से गाल जलाने वाले पुजारी को नारायणगंज सरौरा मंदिर से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
रविवार को बदायूं की थाना उझानी पुलिस ने नारायणगंज सरौरा मंदिर से पुजारी कौशलेंद्र पुत्र रामसेवक मिश्रा निवासी कल्लिया काजमपुर थाना कुंवरगांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुजारी कौशलेंद्र ने तंत्र मंत्र और भूत प्रेत के नाम पर एक लड़की के गालों को चिमटे से जलाया था जिस पर उसने थाने में तहरीर दी। अब पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया हैः




