फिरोजाबाद : आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस हाइवे पर हादसा 5 की मौत ,कई घायल 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फिरोजाबाद | आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस हाइवे पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया | हादसे में डीसीएम के ड्राइवर और कंडक्टर सहित पांच लोगो की मौत हो गई | घटना की जानकारी होते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई | पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा साथ ही घटना में मारे गए लोगो के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए | जानकारी के मुताबिक जयपुर से बिहार जा रही डबल डेकर बस खराब होने पर सड़क किनारे खड़ी थी तभी पीछे से तेजरफ्तार डीसीएम ने बस में टक्कर मार दी इस हादसे में डीसीएम के चालक और कंडक्टर समेत पांच लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल भी हुए है |

फिरोजाबाद : आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस हाइवे पर हादसा 5 की मौत ,कई घायल 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ एक डबल डेकर बस राजस्थान के जयपुर से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी | डबल डेकर बस में करीब 50 यात्री सवार थे | इसी दौरान बस थाना नगला खंगार क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंची थी तभी बस खराब हो गई | बस के चालक व कंडक्टर नीचे उतर कर बस को चेक कर रहे थे तभी पीछे से आई डीसीएम ने बस में टक्कर मार दी | घटना में डीसीएम के चालक रेशम थापा कंडक्टर आनंद कुमार समेत बस के चालक रामसेवक और दो अन्य की मौत हो गई साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया है | गौरतलब है पिछले कई दिनों से सड़क हादसों की बाढ़ आई हुई है | बीते दिन भी मुरादाबाद में भी सड़क हादसे में पांच लोगो की मौत हो गई है | हालाँकि पुलिस मामले की गहनता जांचकर सही वजह तक जाना चाहती है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज