
मीरगंज । स्टेट बैंक के पूर्व मैनेजर पर ग्राहकों के एकाउंट में हेरीफेरी कर 27.76 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा है ।बताया यह भी जाता है कि पूर्व बैंक मैनेजर के खिलाफ काफी समय से चल रही थी जिसमें पुष्टि होने के वर्तमान मैनेजर ने पुलिस से मामले की शिकायत की है | पुलिस ने प्राप्त तहरीर और बैंक की जाँच को आधार बनाते हुए अपनी जाँच भी शुरू की है |
मैनेजर पर किसान क्रेडिट कार्ड और ग्राहकों के खातों से लाखों रूपए हड़पने का है आरोप
संभल जिले के चंदौसी के रहने वाले कपिल कुमार मीरगंज की स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। कपिल कुमार ने अपनी तैनाती के दौरान बैंक के खाताधारकों के खातों में धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प लिए। बैंक खातों से बिना जानकारी के रुपये एक संदिग्ध एकाउंट में ट्रांसफर होने का मामला पकड़ में आने पर खाताधारकों ने बैंक अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। बैंक अधिकारियों ने मामला खुलने पर शाखा प्रबंधक कपिल कुमार को मीरगंज से हटाकर बरेली आफिस में संबद्ध कर दिया था |वही मीरगंज में नए शाखा प्रबंधक सौरभ त्रिवेदी की तैनाती भी कर दी गई थी । इस संबंध के एसबीआई की एक ऑडिट टीम जाँच कर रही थी | टीम की जांच में ग्राहकों के खातों में धोखाधड़ी कर बैंक को 27. 76 लाख रुपयों का नुकसान पहुंचाने, खातों में अनियमितताएं बरतने और खाता धारकों से धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है |
बैंक मैनेजर ने धोखाधड़ी के संबंध पुलिस को सौंपे साक्ष्य :
बैंक मैनेजर सौरभ त्रिवेदी ने सोमवार को पूर्व मैनेजर कपिल कुमार के खिलाफ धारा 406 ,409 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में सौरभ त्रिवेदी द्वारा पुलिस को साक्ष्य भी उपलब्ध कराये है। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एसबीआई के बैंक मैनेजर सौरभ त्रिवेदी ने मीरगंज थाने पर पूर्व मैनेजर पर एक एफआईआर दर्ज कराई है | जिसमें उन्होंने बताया कि पूर्व मैनेजर पर ऑडिट में कुछ आपत्तियां लगाई गई थी जिनके कारण विभागीय कार्रवाई हुई थी | जाँच में पाया गया है कि पूर्व मैनेजर कपिल ने कई किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड में आई रकम को मैनेजर ने गैरकानूनी तरीके से निकाला है और वह जाँच में दोषी पाए गए है | पुलिस ने पूर्व मैनेजर कपिल के ऊपर धारा 406 व 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया है | आगे की कार्रवाही जारी है |




