पूर्व प्रधान के समर्थक की पुलिस की मौजूदगी में हत्या, 6 लोग घायल, दो दिन से पूर्व – वर्तमान प्रधान में चल रहा था विवाद

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

यूपी के शाहजहांपुर में दबंगो के सामने पुलिस का इकवाल खतम होता नजर आ रहा है। पुलिस के सामने दबंग प्रधान अपने साथियो के साथ मिलकर पूर्व प्रधान और पुजारी के घर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते दबंगों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के सामने युवक की पीट-पीटकर हत्या और आधा दर्जन लोग घायल हो गए वहीं पुलिस सामने खड़ी तमाशबीन बनी रही । पुलिस दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक घटना थाना कांट के ईंदेपुर गांव की है। जहां सोमवार बीती रात चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान और वर्तमान दबंग प्रधान के बीच झगड़ा हो गया था जिसकी शिकायत पूर्व प्रधान ने पुलिस से की थी आज शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच करने पहुंची थी इसी दौरान पुलिस के सामने दबंग उमेश हरिया बिमल समेत उसके साथियों ने पूर्व प्रधान के घर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में बलवीर की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि 6 लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान नए प्रधान की जांच कराने के लिए शिकायतें कर रहे थे। इसी रंजिश में दबंगों ने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस के सामने हुई हत्या कहीं ना कहीं पुलिस विभाग की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठा रही है आखिर पुलिस को मालूम था 2 दिन से इस गांव में झगड़ा हो रहा है तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की फिलहाल अब अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन की है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि कांठ थाना क्षेत्र के ईंदेपुर में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी जिसमें एक बुजुर्ग के सिर में में काफी चोटे आ गई , बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment