
पीलीभीत पुलिस ने मुठभेड़ में उत्तराखंड पुलिस से एके 47 छीनकर भागने वाला मुठभेड़ में पकड़ा ,
पीलीभीत | उत्तराखंड पुलिस से एके 47 छीनकर फरार होने बदमाश को पीलीभीत पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है | इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है | घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है | जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले उधमसिंह नगर की पुलिस हत्या के मामले में वांछित चल रहे में आरोपी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा की तलाश में माधोटांडा के गांव मंझारा में दबिश देने आई थी | तभी आरोपी जस्सा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड पुलिस के साथ मारपीट करके एके 47 राइफल छीन ली और फरार हो गया | इस घटना की खबर से यूपी उत्तराखंड की पुलिस में हड़कंप मच गया था |मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को हजारा थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया | इस मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी है।




