
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किशोरी के अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि किशोरी को गांव का एक युवक अपने एक साथी की मदद से कार में डालकर अपने रिश्तेदार के घर ले गया जहां किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। बाद में किशोरी को रविवार को गांव के पास फेंककर भाग गया। पीड़ित जब अपने घर पहुंची तो पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना को बताया और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने अपनी तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी शनिवार सुबह गांव के बाहर गई थी। घात लगाए बैठा युवक अपने साथी की मदद से उसकी बेटी को कार में डाल ले गया और उसने अपने रिश्तेदार के घर किशोरी के साथ घटना को अंजाम दिया। इसके बाद रविवार किशोरी को गांव के बाहर फेंक गए।पिता ने जब मामले पर युवक के परिवार से बात करनी चाही तो युवक के परिजनों ने पुलिस शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में एक पिता ने एक युवक पर अपनी बेटी को कार में डालकर ले जाने और रेप की घटना की शिकायत की।पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा रहा है। किशोरी के 164 के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे इसके बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।




