
बरेली के फतेहगंज पूर्वी के कटरी के क्षेत्र में एक किसान पर दबंगो का कहर टूटा है | दबंगो ने किसान सहित तीन लोगो को मारपीट करके घायल कर दिया | पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर अपने कार्यवाही शुरू कर दी है | जानकारी के मुताबिक देररात किसान खेतों को जोत रहा था | इसी दौरान कुछ दबंग आ गए और दबंगों ने किसान और उसके अन्य दो साथियों के साथ मारपीट कर दी और इतने से मन नहीं भरा तो किसान के खेत में आग लगाकर देख लेने धमकी देकर फरार हो गए | पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है । इस घटना का किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है | जिसके चलते मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है | बताया जा रहा है कि फतेहगंज पूर्वी कटरी के गांव सैरेंदा में गांव के पास सिक्ख किसान का झाला है। रविवार देर रात किसान हरविंदर अपने दो साथी विजय और राहुल के साथ खेत की जुताई कर रहे थे । तभी कुछ दबंगो ने उसके ऊपर हमला कर दिया। ट्रेक्टर से जुताई कर रहे हरविंदर को कुचलने की कोशिश की गई। वही उसके दो साथियों के साथ जमकर मारपीट की गई।जानकारी पाते ही घटना स्थल पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए | पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना । इसके बाद पुलिस पहुंची । पुलिस ने बताया कि हरविंदर किस शिकायत पर लल्लू सिंह ,सुरेंद्र ,बिरेंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिया गया है। सिख किसान हरविंदर सिंह ने बताया कि गांव की 40 बीघा खेती की जमीन को उसने दो लाख 40 हजार रुपय में ठेके पर ली है । वह नवंबर से 2020 तक से लगातार खेती कर रहे हैं। जमीन बरेली के संजय नगर निवासी रवि तोमर और दीपक तोमर की जमीन है। ग्रामीणों ने बताया ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है ।विजय कुमार ,प्रभारी निरीक्षक, फतेहगंज पूर्वी ने बताया कि रात जब विवाद हुआ था तब खेत में आग भी लगा दी गई। जिससे फार्मर को काफी नुकसान हुआ है। दोनों पक्षों में खेत को ठेके पर उठाने के चलते विवाद है। रात में विवाद हुआ था मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर जांच करने कड़ी कार्रवाई की जाएगी |




