
दैनिक राशिफल , बृहस्पतिवार- 22-जुलाई -सन2021
पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित)
बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- भाग्य की प्रबलता से धन लाभ संभव है, पूर्व समय में किए गए पुण्य कर्म आज फलित हो सकते हैं.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता व्यापार /किसी सरकारी कार्य आदि को लेकर तनाव हो सकता है. जीवन साथी से झगड़ा ना करें. मौन रहना अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज का दिन सामान्य शुभ बीतेगा, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी. छिपे हुए रोग / शत्रु से सावधान रहें.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- धन का भाव कितना रहेगा स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी मित्र/ संतान के कारण परेशानी हो सकती है.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए समय अच्छा है, व्यापार में मित्रों का सहयोग प्रयास करने पर मिल सकता है. घर में किसी बात को लेकर परेशानी आ सकती है.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में लगेगा हल्का तनाव भी मिल सकता है.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज कार्य संबंधी अधिकता रहेगी मित्र का सहयोग मिलेगा अचानक धन लाभ भी संभव है. पुरानी धातुओं का काम करने वाले प्रयास करने पर लाभ में रहेंगे.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – धन लाभ के लिए आज का दिन अच्छा है, अधिकांश में घरेलू कार्यों को करने में ही लगेगा. किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा परिश्रम की अधिकता रहेगी, धर्म के कार्य से छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- किसी कारणवश तनाव मिल सकता है धन का अभाव बना रहेगा ईश्वर की कृपा से बाहरी क्षेत्रों से कुछ लाभ मिलेगा
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- व्यापारी वर्ग आज लाभ में रहेगा बुद्धि विवेक से किए गए सात्विक कार्य सफल होंगे.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- व्यापार अथवा पिता को लेकर चिंता हो सकती है. अच्छे लाभ की आज आशा नहीं की जा सकती दौड़ भाग अधिक रहेगी. धर्म-कर्म में आस्था जागृत होगी.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




