
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक प्रेम कहानी का दुख भरा अंत हुआ है। दरअसल मंगलवार सुबह एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। बताया जाता है कि शाहजहांपुर जिले के रहने वाले प्रेमी युगल बीते दिन चुपचाप तरीके से घर से निकल आये थे और मंगलवार सुबह बरेली के फतेहगंज पूर्वी के विलपुर ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल के शवों को देखकर लग रहा है। प्रेमी युगल आत्महत्या करने की वजह से यहां पहुंचे होंगे। दोनों शव थोड़ी थोड़ी दूरी पर मिले है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है। बताया यह भी जा रहा है जैसे पुलिस को घटना के बारे में पता चला और पुलिस ने घटना स्थल पर आकर जांच काम शुरू किया। इस दौरान पुलिस को एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने जब मौके पर मिले मोबाइल से परिजनों से बात की तो पुलिस ने जानकारी दी एक युवक का शव बरामद हुआ है तो परिजनों ने जवाब दिया एक शव और ढूंढे वह भी मिलेगा। यह बात सुनकर पुलिस ने दूसरे शव की तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर युवती का शव भी बरामद हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक अनूप यादव 23 पुत्र श्याम सिंह , युवती शिवानी यादव 19 पुत्री कमल यादव थाना जैतीपुर के गांव मगनपुर जिला शाहजहांपुर के रहने वाले थे। एसएसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी के टिसुआ रेलवे मार्ग पर युवक युवती के कटने की सूचना रेलवे से मिली थी। घटना स्थल से मिले मोबाइल के मृतक शवों की शिनाख्त हुई है। दोनों शाहजहांपुर के मगनपुर के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।




