टोक्यो ओलंपिक में रेलवे की प्रियंका करेगी भागीदारी, रेलवे कर्मचारियों में उत्साह

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पन्त ने 23 जुलाई से जापान में शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के हौसला अफजाई के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में लगें सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता, मंडल क्रीडा सचिव श्री सनत जैन सहित मंडल के शाखा अधिकारी पर्यवेक्षक एवं खिलाड़ियों ने भी सेल्फी लेकर टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को चियर किया।

टोक्यो ओलंपिक में रेलवे की प्रियंका करेगी भागीदारी, रेलवे कर्मचारियों में उत्साह
गौरतलब है कि भारत में खेल-कूद की गतिविधियों में भारतीय रेल का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल में भारतीय रेल के कई खिलाड़ी सम्मिलित है। वही बरेली के इज्जतनगर मंडल में तैनात मुज्जफरनगर की धावक प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर रेलवे का मान बढ़ा रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment