
फ़तेहगंज पश्चिमी। तमाम अव्यवस्थाओ के बीच कस्बा के जानकी देवी इंटर कालेज में मतगणना सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई थी। स्टाफ लेट आने के कारण मतगणना देर से शुरू होने की बजह से शाम खबर लिखने तक केवल आठ प्रधानों के जीतने के परिणाम आये है। कोविड कि गाइड लाइन का पालन नही होने से संक्रमण की भी संभावना वनी हुई है।
रविवार को सुवह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बजाय साढ़े दस बजे शुरू हुई।जिस कारण परिणाम भी देर से आये है।शाम खबर लिखने तक केरा से सुनील कुमार,मनकरी से अनीता देवी उन्यासी से विद्याराम मौर्य,महिमानगला से हरीश खानपुर से तौफीक अहमद,बल्लाकोठा मनोहर लाल मौर्य, दौली जवाहरलाल चमन राजपूत दहिया से रहमत खां फरीदपुर जागीर के रजनीश गंगवार विजयी घोषित हुए है।
Author: cradmin
Post Views: 84




