
अगस्त माह का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
*मेष*- इस महीने पारिवारिक, व्यवसायिक, सामाजिक, आर्थिक स्थिति में कई बदलाव आएंगे।
– आजीविका की तलाश कर रहे लोगों को इस महीने काम मिल सकता है।
– कारोबारियों को भी अपने काम में बदलाव करने होंगे, तभी सफलता मिलेगी।
-पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और सभी का सहयोग भी मिलेगा।
-नौकरी पेशा जातकों को परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है।
-इस महीने स्वास्थ्य बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है।
– कार्य के सिलसिले से यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं।
*उपाय*- प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढाये, और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
————————-
*वृषभ*- कामकाज और कैरियर के दृष्टिकोण से अगस्त का महीना आपके लिए आनंददायक और आत्मबल से भरपूर रहने वाला है
– दशम भाव में बृहस्पति होने से सफलता के द्वार चारों ओर खुलेंगे।
– इस महीने नौकरी पेशा कर्मियों का प्रमोशन हो सकता है।
– पारिवारिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा
– उच्च शिक्षा के लिए समय बहुत ही अनुकूल है।
-व्यापारियों को सावधान रहने की सावधान रहने की जरूरत है अतः सतर्कता से काम करें।
-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, योग आदि करें तो, बेहतर रहेगा।
*उपाय*- कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई बांटे। मां दुर्गा जी के मंत्रों का जाप करें।
————————–
*मिथुन*- कामकाज कैरियर के दृष्टिकोण से यह महीना अनुकूल रहेगा।
– सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे।
– व्यापारिक यात्राएं हो सकती हैं, और यह लाभदायक भी होंगी।
-व्यापार क्षेत्र में विस्तार संभव है।
-पारिवारिक सामंजस्य बेहतरीन रहेगा।
-सेहत की दृष्टि से यह माह थोड़ा नरम रहेगा।
– स्वरोजगार निजी क्षेत्रों में कार्य करने के लिए कार्य क्षेत्र में प्रबल सफलता प्राप्त हो सकती है।
*उपाय*- भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष देसी घी का दीपक प्रतिदिन जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
————————–
*कर्क*- अगस्त का महीना कामकाज और कैरियर के हिसाब से मिश्रित फल देने वाला होगा।
-नौकरी पेशा लोगों को लाभ की स्थिति बनेगी।
-धनागमन का कोई अचानक स्रोत खुल सकता है।
-व्यापारियों को उचित फैसलों से भरपूर लाभ होगा।
-पारिवारिक जीवन सुखद एवं आत्मबल कारक होगा
-विद्यार्थियों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा
-सरकारी क्षेत्र से व्यापार करने वालों के लिए महीना बहुत ही लाभदायक है।
*उपाय*- प्रतिदिन भगवान गणेश की आराधना करें एवं दूर्वा घास चढ़ाएं।
————————–
*सिंह*- इस राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना कामकाज और कैरियर के दृष्टिकोण से बेहतरीन रहेगा।
-नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
-बिजनेस करने वालों के लिए समय उन्नति दायक है, व्यापार में लाभ होगा।
-धन के आगमन के नए स्रोत खुलेंगे।
-पारिवारिक संबंधों के लिए यह महीना सर्वोत्तम है।
-स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
-अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।
*उपाय*- अपने हाथों से गौ माता को हरा चारा और पाला खिलाएं, जरूरतमंद और नेत्रहीन लोगों को दान दें।
-–———————–
*कन्या*- कैरियर और कामकाज के दृष्टिकोण से यह महीना मिश्रित परिणाम दायक होगा।
-नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उत्तम है कामकाज में मन लगेगा।
-नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा या दूर की यात्रा संभव है।
-व्यापार के लिए समय सावधानी से कदम उठाने का है।
-विद्यार्थियों के लिए महीना बहुत उत्साहजनक नहीं रहेगा, पठन-पाठन में बाधाएं आ सकती हैं।
-फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है अन्यथा कर्जे में आ सकते हैं।
-स्वास्थ्य के प्रति खानपान को लेकर विशेष सतर्क रहें।
*उपाय*- प्रतिदिन माता दुर्गा की उपासना करें हर बुधवार को गणेश जी को दुर्वांकुर चढ़ाएं।
*तुला*- कैरियर की दृष्टि से यह मास सर्वोत्तम है।
-नौकरी करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, नौकरी में तरक्की हो सकती है।
-व्यवसाय के लिए भी समय शानदार है, काम धंधे का विस्तार हो सकता है।
– वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।
-उच्च शिक्षा में अच्छी सफलता के योग हैं।यानी शिक्षा के लिहाज से समय सर्वोत्तम है।
-आय के कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं।
-बिजनेस करने वाले जातकों को व्यापार में बरकत होने की संभावना है।
*उपाय*- भगवान विष्णु को पीला चंदन अर्पित करें और अपने मस्तक पर भी लगाएं ऊर्जा बढ़ेगी।
————————–
*वृश्चिक*- करियर के लिहाज से यह महीना आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है।
– व्यापार, स्वरोजगार करने वालों के काम में उन्नति होगी। काम का विस्तार होगा।
-नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है वेतन और भत्तों में वृद्धि हो सकती है।
-दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवन में प्रेम की रसधार बहेगी।
-रुका हुआ पैसा इसमें आपको वापस मिल सकता है।
-विवाह के इच्छुक जातकों का रिश्ता इस महीने तय हो सकता है।
-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें सावधानी बरतें।
*उपाय*- प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर दीप दान करें बजरंग बाण सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ करें।
————————–
*धनु*- यह महीना कैरियर स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना की दृष्टि से काफी उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है।
-कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है, और आर्थिक लाभ भी होने की उम्मीद है।
– व्यापार की दृष्टि से महीने का पूर्वार्ध कमजोर है लेकिन, उत्तरार्ध अत्यंत सफलता दायक होगा।
-कारोबार के सिलसिले में यात्राएं भी हो सकती हैं।
– नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।
– वैवाहिक जीवन के लिए यह महीना बहुत ही मंगल दायक है।
-स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना मिलाजुला रहेगा।
*उपाय* गुरुवार के दिन पीपल और केले के वृक्ष को जल चढ़ाना आपके लिए उत्तम रहेगा।
————————–
*मकर*- शुक्र ग्रह अष्टम भाव में होने से यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
-नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
-व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए माह बहुत ही अच्छा है।
– व्यवसाय में उन्नति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है।
– सत्ता और शासन का भरपूर सहयोग मिलेगा।
-उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को महीने के अंतिम दिनों में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
-पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
*उपाय*- प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें पीले कपड़े में इलायची बांधकर अपने पास रखें।
–————————
*कुंभ*- इस राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित फलदायक होगा।
– नौकरी में उच्च अधिकारियों का कोपभाजन भी बनना पड़ सकता है।
– यह महीना कारोबार में वृद्धि करने वाला है।
– पारिवारिक रिश्तो में उथल-पुथल बनी रहेगी।
– महीने के उत्तरार्ध में कैरियर की दशा- दिशा सुधरेगी।
– शिक्षा की दृष्टि से यह महीना काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।
-सेहत के नजरिए से यह महीना उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा।
*उपाय*- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाए, और सात बार परिक्रमा करें।
————————–
*मीन*- कैरियर की दृष्टिकोण से यह महीना औसत से बेहतर रहेगा।
-काम के सिलसिले में विदेश यात्रा या दूर की यात्रा हो सकती है।
-मंगल का छठे भाव में गोचर नौकरी के लिए बहुत उत्तम है।
-कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है, कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
-व्यवसाय के दृष्टिकोण से महीने के शुरुआत शुभ दायक रहेगी कारोबार में बरकत होगी।
-दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा जीवन साथी को उत्तम लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।
-छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी।
-इस महीने स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।
*उपाय*- विष्णु भगवान को पीले वस्त्र अर्पित करें। हल्दी दूध का सेवन करें। प्रतिदिन हनुमानजी की उपासना करें।




